

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर का दबदबा, सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में जीती चैंपियनशिप
बीकानेर। जिला पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के तत्वावधान में स्व. नागेश सिंह एवं स्व. यष्टिका आचार्य की स्मृति में 45वीं राजस्थान स्टेट सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक बीकानेर में किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजक आशीष ओझा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। टीम ने सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम कर शहर का गौरव बढ़ाया।
सब-जूनियर बालक वर्ग में यशवर्धन पुरोहित, मयंक व्यास और श्रीकांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि रणजीत मंडल, दीपक आचार्य, पार्थ जवर और गिरराज उपाध्याय ने रजत पदक हासिल किए।
जूनियर पुरुष वर्ग में शशांक रंगा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चिराग शर्मा ने रजत पदक जीता, वहीं गौरव स्वामी, दुर्गेश सोलंकी, मयंक शर्मा और नितेश स्वामी ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांसी ओझा, प्रतिज्ञा रंगा, चंचल भारती, ममता चावरिया, सिद्धि कुमारी पांडे, कशिश बण, रिद्धिमा बेलवान और अवनी पुरोहित ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुचित्रा नाई ने रजत पदक प्राप्त किया।
जूनियर महिला वर्ग में भूमिका सारस्वत, संध्या बिस्सा और कोमल बिश्नोई ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सुवानी शर्मा ने रजत पदक और श्वेता कंवर भाटी व वेदही शर्मा ने कांस्य पदक जीते।
मास्टर्स वर्ग में भी बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर्स-1 वर्ग में गजेंद्र सिंह पंवार, गिरिराज व्यास, राकेश पुरोहित और हंसराज किराडू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि विष्णु सोनी और अजय खत्री को रजत पदक मिला। मास्टर्स-2 वर्ग में अरविंद कुमार व्यास, विक्रम सिंह चौहान और शिव कुमार व्यास ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।मास्टर्स-3 वर्ग में हुलाश चंद व्यास और महेश चंद्र महात्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। बीकानेर टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर बद्री प्रसाद ओझा, सुशील व्यास, सुनील व्यास, किशन बिस्सा, भुवनेश व्यास, पियूष सोढ़ी, रवि छंगाणी, नारायण ओझा, जयशंकर ओझा और अविनाश व्यास सहित कई खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
