Bikaner Bikaner District Rajasthan

शहर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव: तीन मंडल अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी

शहर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव: तीन मंडल अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अपने प्रभार क्षेत्र में संगठनात्मक बदलाव करते हुए तीन मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। जारी निर्देशों के अनुसार गांधी कॉलोनी मंडल अध्यक्ष का प्रभार विकास धर्ट को, पवनपुरी मंडल अध्यक्ष का प्रभार शिवप्रकाश सारस्वत को तथा जयनारायण व्यास नगर मंडल अध्यक्ष का प्रभार बाबूलाल धोलखेड़िया को सौंपा गया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी-अपनी कार्यकारिणी शीघ्र गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। मेघवाल ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *