

33 बालिकाओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन
बीकानेर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बीकानेर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयरामसर में 33 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि लंबी दूरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में आसानी होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी। इस अवसर पर सरपंच हेमंत सिंह यादव, प्राचार्य रतन लाल छलाणी, उप प्राचार्य सुनीता चंदेल, ममता जोशी, नीतू देवी, लिछमा गोविल, अनिता कुमारी, भैरव कुमावत और मोहम्मद शरीफ पंवार सहित अन्य अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य आरती कटारिया, सुमन कड़ेला, योगिता भाकर, सूची सरदाना, विकास वर्मा, अनीता यादव, शोभा रानी, सोनू शर्मा और मीरा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। इस पहल से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
