

ज्ञानवर्द्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन
बीकानेर। वंदेमातरम टीम द्वारा भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जेल रोड स्थित लेडी एल्गिन सरकारी बालिका विद्यालय में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायन एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजूबाला ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छ एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि टेकचंद बरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं शिक्षित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर विजय कोचर, भंवरलाल लिम्बा, कामिनी भोजक, आनंद जोशी, भवानी सुथार, श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, श्रीमती जसोदा खत्री, अंजू शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में डिंपी जोशी ने प्रथम, गंगा लिम्बा ने द्वितीय तथा पलक सोनी एवं वसुंधरा राठौड़ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
