Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस कार्यालय में विक्रम स्वामी व डॉ. प्रीति मेघवाल का अभिनंदन

कांग्रेस कार्यालय में विक्रम स्वामी व डॉ. प्रीति मेघवाल का अभिनंदन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी तथा धोद विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर डॉ. प्रीति मेघवाल का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सियाग ने कहा कि विक्रम स्वामी लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं डॉ. प्रीति मेघवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोदारा, पूनमचंद भाम्भू, गणपत राम सिगड़, लेखराम धतरवाल, बृजलाल गोदारा, रामसिंह मेघवाल, मोईनुद्दीन, मालाराम धतरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *