Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोजगार पोर्टल ईईएमएस 16 अप्रैल से बंद, विभाग ने जारी किए निर्देश

रोजगार पोर्टल ईईएमएस 16 अप्रैल से बंद, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर। रोजगार सेवा निदेशालय, जयपुर के आदेशानुसार विभाग का ईईएमएस पोर्टल प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से 16 अप्रैल से आगामी आदेशों तक बंद किया जा रहा है। पोर्टल के बंद होने के चलते अब मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के पास जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं। संभागीय रोजगार विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार व्यास ने बताया कि जिन आशार्थियों के नए आवेदन 7 अप्रैल को स्वीकृत हुए हैं, कार्यालय द्वारा उन सभी को इंटर्नशिप के लिए सरकारी विभाग आवंटित किए गए हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थी तुरंत अपने आवंटित विभाग में कार्यभार ग्रहण कर, 15 अप्रैल तक अपनी श्जॉइनिंग रिपोर्टश् अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते रिपोर्ट अपलोड नहीं की गई, तो उनका बेरोजगारी भत्ता आवेदन स्थायी रूप से बंद हो सकता है।
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि योजनांतर्गत अभ्यर्थी मार्च माह की उपस्थिति 16 अप्रैल से पहले दर्ज करना सुनिश्चित करें, अन्यथा मार्च माह का भत्ता भुगतान संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल के बंद रहने की अवधि के दौरान नए आवेदन और इंटर्नशिप उपस्थिति जैसे सभी ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *