Bikaner Bikaner District Rajasthan

रीको ने भूखंड आवंटन नियमों में किए बदलाव, अब ऑनलाइन मिलेगी त्वरित स्वीकृतियां

रीको ने भूखंड आवंटन नियमों में किए बदलाव, अब ऑनलाइन मिलेगी त्वरित स्वीकृतियां
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि RIICO Limited ने भूखंड आवंटन से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां, आवेदनों का निपटारा सहित अन्य कार्य अब निर्धारित समय सीमा से भी कम समय में किए जा सकेंगे। इसके लिए रीको द्वारा समय सीमाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटियों को समय-समय पर अपने भूखंड से संबंधित कई प्रकार की स्वीकृतियां लेनी होती हैं। अब आवंटी अपनी SSO ID Rajasthan के माध्यम से रीको पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इन स्वीकृतियों को प्राप्त कर सकेंगे। इन स्वीकृतियों में कंपनी के डायरेक्टर्स में परिवर्तन, कंपनी के स्वरूप में बदलाव, भूखंडों का मर्जर, ऋण प्राप्ति के लिए अनुमति तथा कंपनी के नाम परिवर्तन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस नई व्यवस्था से उद्योगपतियों को राहत मिलेगी और कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *