

शहर कांग्रेस शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर में कार्यरत निजी बिजली कम्पनी बी. के.सी.एल. द्वारा लगातार पिछले काफी समय से घंटो बिजली कटौती को लेकर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के शिष्टमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पिछले लम्बे समय से रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती का खेल जारी है जिसको तुरंत प्रभाव से रोकना चाहिए उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि आगामी दिनों में नवरात्रि, ईद ग्वरजा माता और रामनवमी का बड़ा त्यौहार है जिसके चलते लगातार कार्यक्रम जारी रहेंगे और बच्चों के परीक्षाएं भी चल रही है इसको देखते हुए तुरंत प्रभाव से बिजली कटौती बंद हो। शिष्टमंडल में कन्हैयालाल कल्ला, शरीफ समेजा, उमा सुथार, प्रफुल्ल हटीला, महासचिव राहुल जादूसंगत पार्षद जावेद, अकरम अली, मनोज गहलोत, नितिन वत्सस शामिल रहे।
