Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों के लिए स्मारकों व संग्रहालयों में पूरे सप्ताह निःशुल्क प्रवेश

विद्यार्थियों के लिए स्मारकों व संग्रहालयों में पूरे सप्ताह निःशुल्क प्रवेश
बीकानेर जिले के विद्यार्थियों के लिए बुधवार से विशेष पहल के तहत विभागाधीन सभी संरक्षित स्मारकों एवं संग्रहालयों में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह निर्णय निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 7 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश पहले से ही निःशुल्क है। साथ ही, लेटर पैड हस्ताक्षर युक्त पत्र के साथ आने वाले शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी पूरे सप्ताह प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। इसी क्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार (18 मार्च) को विशेष रूप से सभी स्मारकों और संग्रहालयों में निःशुल्क प्रवेश रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि इस अवसर का अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभ उठाकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *