Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय कुम्हार महासभा सम्मेलन आयोजित

समाज के चहुंमुखी विकास पर चर्चा, सामाजिक-राजनीतिक एकता पर बल
बीकानेर। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद प्रजापति ने की। राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश संवाल ने बताया कि सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों, सदस्यों ,विभिन्न प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष व महासचिवों, जिलाध्यक्षों और समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन के दौरान समाज के चहुंमुखी विकास, सामाजिक और राजनीतिक एकता, बालिका शिक्षा को और बढ़ावा देने, नई दिल्ली में कुम्हार समाज के भवन एवं छात्रों के छात्रावास का निर्माण करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डूंगरमल प्रजापत ने बालिकाओं की शिक्षा को अधिक बढ़ावा देने, समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर सोहन लाल प्रजापत वीरचंद भाई एस. प्रजापति दीपचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुग्रीव पंडित, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंगलराव, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति, बिहार प्रदेशाध्यक्षप्रदेश अध्यक्ष महेश पंडित, असम प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कुंभार, बंगाल प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष गजानंद कोमलकर, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष अनिल भाई प्रजापति ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें। राजस्थान प्रदेश प्रभारी मूलचंद बोरावड, रामचंद्र घोड़ेला, नारायण मंगलाव, लक्ष्मण गुरीया, संतोष प्रजापत, देवाराम प्रजापत, जनकराज कुचौरिया सहित राजस्थान, गुजरात, नई दिल्ली हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों से महासभा के पदाधिकारी ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *