Bikaner Bikaner District Rajasthan

आर्य समाज स्थापना दिवस व नवसंवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में बैनर का लोकार्पण

आर्य समाज स्थापना दिवस व नवसंवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में बैनर का लोकार्पण
बीकानेर। आर्य समाज द्वारा स्थापना दिवस एवं नवसंवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का लोकार्पण आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रधान महेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य समाज स्थापना दिवस एवं नवसंवत्सर 2083 का समारोह 19 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज जी दीक्षित, कुलगुरु, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जेठानंद जी व्यास, विधायक पश्चिम, भुवन भूषण जी यादव, आईपीएस, डीआईजी (एसीबी) बीकानेर तथा सत्यप्रकाश जी आचार्य, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। मंत्री भगवती प्रसाद सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे यज्ञ के साथ होगी, इसके पश्चात प्रवचन, भजन तथा छात्रों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।बैनर लोकार्पण के अवसर पर रूपा देवी, उषा देवी, कांचन सुनीता सोनी, अमिता सीमा सोनी, पुष्पा अशोक साहनी, नरेन्द्र आर्य, वीर आर्य, रामचंद्र जी, विनोद कमलेश एवं सत्यप्रकाश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *