Bikaner Bikaner District Rajasthan

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गंगाशहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धि कुमारी, ओम सारस्वत, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हाडला, नारायण चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रथम सत्र में दो वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। विजय आचार्य ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *