Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोग निदान में नवाचार पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

रोग निदान में नवाचार पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के एपेक्स सेंटर द्वारा आयोजित “पशुधन रोग निदान में नवाचार” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि अनुसंधान निदेशक प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने अपने उद्बोधन में वेटेरो-लीगल मामलों में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा रोग निदान क्षेत्र में नवाचारों और अनुसंधान की आवश्यकता को बताया। केन्द्र के मुख्य अन्वेषक डॉ. राजेश सिंगाठिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर संभाग में 25 पशु चिकित्सकों ने भाग लिया जिनकों समापन समारोह में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिवाकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *