Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगठन विस्तार और कार्यप्रणाली पर सात सत्रों में हुआ मार्गदर्शन

शिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा देहात की जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा बीकानेर देहात की जिला कार्ययोजना बैठक जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कुल सात सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्य विस्तार विषय पर बोलते हुए देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का सक्रिय रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने तथा जनसंपर्क को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *