Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणगौर उत्सव उल्लास के साथ मनाया

गणगौर उत्सव उल्लास के साथ मनाया
बीकानेर। संत नामदेव समाज की महिलाओं ने परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ गणगौर उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने लकड़ी और नीम की डालियों से हस्तकला के माध्यम से सुंदर फूलड़ा तैयार कर गवरजा की पूजा-अर्चना की। उत्सव के दौरान महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर गवरजा के सामने सामूहिक घूमर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।
हनुमान छींपा ने बताया कि इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ललिता छींपा, यशोदा, प्रेमलता, संगीता, सुमन, लाली, छोटी देवी, लक्ष्मा देवी, मनीषा, बसंती, किरणा, संतोष देवी, टीना, वंदना, वर्षा, सुशीला, रेखा सोनी, रुकमा देवी तथा अरुणा देराश्री सहित अन्य महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। गणगौर उत्सव के इस आयोजन ने समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया।महिलाओं ने सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां मनाते हुए आपसी सौहार्द और एकता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *