

रसोई गैस के दामों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के खिलाफ 13 मार्च को विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात व शहर) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी व सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में 13 मार्च विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
