

हीरक आयु प्राप्त सदस्यों का होगा सम्मान
बीकानेर। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा कल शिव मन्दिर प्रन्यास सभागार, सेक्टर 4, मूर्ति चौराहे के पास, जय नारायण व्यास नगर में अमृत महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि 75 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले सदस्यों गोविन्द शरण शर्मा, मधुसुदन व्यास, पुष्पा धीगड़ा, रामबाबू शर्मा, कुसुम भटनागर एवं प्रकाश चन्द स्वामी को अमृतत्व सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा गीत एवं काव्यपाठ किया जायेगा। समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तनेजा करेंगे।
