Bikaner Bikaner District Rajasthan

पालना गृह में नवजात शिशु आने की जानकारी पर पहुंची बाल कल्याण समिति

पालना गृह में नवजात शिशु आने की जानकारी पर पहुंची बाल कल्याण समिति
बीकानेर। बाल कल्याण समिति को पीबीएम अस्पताल के पालना गृह में नवजात लावारिस शिशु आने की सूचना मिली। इस पर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास और सदस्य जन्मेजय व्यास शिशु अस्पताल के नीकू वार्ड पहुंचे और शिशु के बारे में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को नवजात शिशु का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की उचित देखरेख व संरक्षण के लिए शिशु गृह से महिला केयरटेकर की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन के समन्वक प्रवेश आचार्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समिति द्वारा पिछले माह नवजात शिशुओं की सुरक्षा व संरक्षा के लिए ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान शुरू किया गया और इसके लिए प्रचार-प्रसार किया गया कि शिशुओं को लावारिस ना छोड़कर पालना गृहों में छोड़ें। इस अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता आई। पिछले पिछले दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने संज्ञान लेकर पालनों की देखरेख के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिस पर बाल कल्याण समिति एवं बाल अधिकार विभाग ने भी पालना गृहों का निरीक्षण किया। इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *