

खेजड़ी व अन्य पेड़ों का संरक्षण जरूरी
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति का 215वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे अरूण कुमार वैध ने कहा कि प्रकृति में कार्बनडाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है इसे केवल खेजड़ी व अन्य वनस्पति ही अवशोषित करती है, अगर पेड़-पौधों का इसी तरह विनाश होता गया तो वन्यजीवों सहित समस्त मानव जाति खतरे की जद में आ जायेगी। धरने पर शान्ति लाल सेठिया, शिवदान मेघवाल, हरिराम खीचड़, रामप्रताप वर्मा, सज्जन कुमार, गिरधारी कूकणा, लाधुराम गोदारा, रामदेव मेघवाल, ताहिर खान, हनुमान काकड़, मूलचन्द खत्री, जयप्रकश बागड़वा, गोपीचन्द धायल आदि बैठे थे।
