Bikaner Bikaner District Rajasthan

खाटू श्याम मंदिर में लिफ्ट के लिए भूमि पूजन

खाटू श्याम मंदिर में लिफ्ट के लिए भूमि पूजन
बीकानेर। आस्था केंद्र श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट स्थापना कार्य के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित दिनेश शास्त्री ने विधिवत पूजन कर लिफ्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक जगन्नाथ जिंदल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। खाटू श्याम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांगजन को सीढ़ियों से आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *