

राजस्थानी भाषा मान्यता की पीड़ा और संवेदनाओं को उकेरा पिंक फेस्ट में
बीकानेर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित पिंक फेस्टमें राजस्थानी भाषा की मिठास और साहित्य की गहराई का संगम देखने को मिला। साहित्यकार राजूराम बिजारणियां और डॉ.हरिमोहन सारस्वत ने अपनी भाषा की ठसक और संवेदनाओं की छाप छोड़ी। फेस्ट में शनिवार को राजूराम बिजारणियां के संयोजन में आयोजित श्राजस्थानी भाषा साहित्य इस पड़ाव पर विषय पर परिचर्चा में विद्वानों ने भाषा के अस्तित्व और उसकी विकास यात्रा पर मंथन किया। वरिष्ठ साहित्यकार वेदव्यास की अध्यक्षता में आयोजित राजस्थानी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
