Bikaner Bikaner District Rajasthan

छात्राओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक

नंदलाल जोशी चौरिटेबल फाउंडेशन एवं मघाराम कुलरिया फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास
बीकानेर। महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में अंकुश-2 अभियान के तहत नशे के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम नंदलाल जोशी चौरिटेबल फाउंडेशन एवं मघाराम कुलरिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। अभियान के तहत 50000 स्कूली छात्र छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य है। आयोजन के दौरान फाउंडेशन के संयोजक रविंद्र हर्ष ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि यह अभियान लगातार दूसरे वर्ष संचालित किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी बड़े स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और अब तक 35,000 से अधिक बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से ही हम बच्चों को सही दिशा दे सकते हैं। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि नशा सभी बुराइयों की जड़ है। नशे से न केवल व्यक्ति बर्बाद होता है बल्कि पूरा परिवार ही उजड़ जाता है। इसलिए नशे के खिलाफ समाज मे ऐसे आयोजन समय-समय पर होने जरूरी है इससे ही लोगों में जन जागरूकता आएगी और वह नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान खेलकूद प्रभारी मीना शर्मा व्याख्याता अंजू सांगवा, जेपी व्यास, किशन चौधरी, सावन पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *