Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का हुआ सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ने शान्ति निकेतन सेवा केन्द्र में विराजित चरित्रत्माओं की चिकित्सा सेवा कार्याे में जुड़े हुए व्यक्तियों का सम्मान समारोह सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धियशा जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में दीक्षित होने से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण जीवन के प्रति निश्चित हो जाता है। आचार्य श्री भिक्षु ने ऐसी व्यवस्था बनाई है सभी कार्य व्यवस्थित रूप से हो जाते हैं। इस कार्यक्रम में श्रीमती चन्द्रकला शर्मा, नर्सिंग आफिसर, मेडिकल कॉलेज बीकानेर डॉ. सरिता मोदी, होम्योपैथिक फिजीशियन, एवं डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एण्ड इमेजिंग सेन्टर से कुशल बोथरा का सम्मान पूर्व अध्यक्ष अमर चन्द सोनी, अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतनलाल संचेती,उपाध्यक्ष पवन छाजेड़, सम्पत बाफना,निर्मल तातेड़, भरत गोलछा, विनीत बोथरा, देवेंद्र डागा,श्रीमती मंजू आंचलिया, श्रीमती प्रवीणा बोथरा, श्रीमती सुनीता संचेती आदि कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में अमर चन्द जी सोनी अपने विचार व्यक्त किये। चिकित्सा सेवा प्रभारी निर्मल जी तातेड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री जतनलाल संचेती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *