Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रौढ़ शिक्षा एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम

प्रौढ़ शिक्षा एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गांव बम्बलू में शुक्रवार को महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी के निर्देशन में प्रौढ शिक्षा एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बम्बलू में किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका कड़ेला ने छात्राओं व महिलाओं को बालिका शिक्षा कि महत्ता एवं आवश्यकता को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम से अवगत कराया व बालिकाओं की उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में उत्सुकता से भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनवारी लाल बरोड़, आगंनबाडी पर्यवेक्षक राजु कंवर व अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *