

दो दिवसीय वसंतोत्सव का समापन
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन मां सरस्वती के मंदिर में मां विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिर प्रन्यास के राजेश रंगा ने बताया कि पीले रंग की पोशाक एवं विभिन्न तरह के पीले फूलों से पुजारी विजय कुमार छंगाणी द्वारा पूजन के साथ-साथ परम्परागत पाटी-कॉपी-पेन का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर वसंतोत्सव की प्रासंगिकता के बारे में भी परिसंवाद का आयोजन किया गया। जिसमें कमल रंगा ने कहा कि वसंतोत्सव सांस्कृतिक और सामाजिक मिलन की बेला है जो शिक्षा और कला का उत्सव है। इस अवसर पर शिक्षाविदड्ढ् भवानीसिंह, हरिनारायण आचार्य, हेमलता, सुनील व्यास, अशोक शर्मा, नवनीत व्यास सहित कई बालक-बालिकाओं ने भी वसंत की महत्ता को अपने-अपने विचार रखे।
