

ज्ञानशाला की वार्षिक परीक्षा का आयोजन
बीकानेर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में ज्ञानशाला की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर के संचालन में स्थानीय तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा से पूर्व मुनि श्री कमल कुमार ने ज्ञानार्थियों को प्रेरणात्मक उद्बोधन प्रदान कर मंगल पाठ सुनाया। मुनिश्री के पावन सान्निध्य में प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त प्रश्न पत्रों को खोला गया। ज्ञानशाला आंचलिक सहसंयोजक रतनलाल छलाणी ने बताया इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नवरत्न जी बोथरा, परीक्षा व्यवस्थापक देवेंद्र डागा, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम बोथरा, मांगीलाल बोथरा , सुनीता पुगलिया, मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता डोसी सहित संपूर्ण ज्ञानशाला परिवार उपस्थित रहा।
