

एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा स्थानीय पंजाबगिरान मोहल्ला में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज ने एड्स के कारणों एवं बचाव के उपायों पर संभागियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता और शिक्षा , वायरस के प्रसार को कम करने और एड्स रोगियों के प्रति संवेदनशीलता का वातावरण तैयार करने में सहायक होते हैं। प्रशिक्षिका सबिना ने कहा कि एड्स के साथ-साथ हमें एड्स से जुड़ी भ्रांतियों से भी बचना चाहिए। इस अवसर पर संभागियों ने भी एड्स के प्रति जानकारी एवं जागरूकता के विचार रखे।
