Bikaner Bikaner District Rajasthan

यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के द्वारा वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर, वेटरनरी महाविद्यालय उदयपुर एवं डेयरी महाविद्यालय, बीछवाल द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत गोद लिए गए तीन गांवों में संपादित कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य की कार्यों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव एवं दिशा निर्देश प्रदान किये। कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास ने राज्य सरकार की कार्ययोजना को गांव में प्रभावी तरीके से सम्पादित करवाने, ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ावा देकर आर्थिक स्वावलम्बन को बढावा देने के सुझाव दिये। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने गांव में बिजली, पानी जैसे मुलभूत आवश्यकताओं को चिन्हित करके गांव के सरपंच, स्थानीय प्रशासन एवं सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निराकरण का भी सुझाव दिया। कुलगुरु डॉ. व्यास ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाईयों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्रभावी बनाने के दिशा निर्देश प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *