Bikaner Bikaner District Rajasthan

नारी निकेतन का निरीक्षण

नारी निकेतन का किया निरीक्षण
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सोमवार को पवनपुरी स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, नारी निकेतन अधीक्षक श्रीमती शारदा चौधरी, पूर्व पार्षद श्री पुनीत शर्मा, श्री ओम रामावत, श्री रामेश्वरलाल विश्नोई मौजूद रहे। विधायक श्री व्यास ने नारी निकेतन में आवासिनियों की क्राफ्ट, योग, भजन और व्यायाम आदि गतिविधियों को जाना और व्यवस्थाओं सम्बंधी फीडबैक लिया। किसी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से लेकर नारी निकेतन के संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली से जुड़ी जानकारी हासिल की। अध्ययन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानघर का जायजा लिया गया। रसोईघर और खाने-पीने की गुणवत्ता, हाईजीन व्यवस्था आदि के बारे में जाना। उन्होंने नारी निकेतन में फल वितरण किए। इसके बाद विधायक श्री व्यास महिला थाना परिसर पहुंचे। वहां थानाधिकारी श्री विशु वर्मा सहित अन्य स्टाफ से थाना परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में जाना और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *