

डेंटल केयर शिविर का आयोजन
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर द्वारा डेंटल केयर शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। शिविर में 123 बच्चों को डॉ. हितेश डागा द्वारा परामर्श दिया गया। डॉक्टर डागा ने दांतों की सुरक्षा के उपाय बताते हुए नियमित रूप से दांत साफ करने के सही तरीके बताए। इस मौके पर रतनलाल छलाणी व नवरतन बोथरा, जतन संचेती, सुनीता पुगलिया, सुनीता डोसी, देवेंद्र डागा, ऋषभ लालानी, रजनीश गोलछा आदि उपस्थित थे।
