Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यालयों के कार्मिकों एवं परिजनों के गणना प्रपत्र करवाने होंगे डिजिटाइज्ड

कार्यालयों के कार्मिकों एवं परिजनों के गणना प्रपत्र करवाने होंगे डिजिटाइज्ड
बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पुनः निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत कोई कार्मिक अथवा उनके परिजन, मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने से वंचित नहीं रहे। इस सम्बंध में जारी आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों के स्वयं के एवं परिवारजनों के गणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in पर डिजिटल करवाये जाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन जिले में स्वयं द्वारा गणना प्रपत्र डिजिटल करने का प्रतिशत बहुत ही कम (1% से भी नीचे) है। इसके मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को उनके अधीनस्थ समस्त कार्मिकों से स्वयं और अपने परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटल करवाने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *