Bikaner Bikaner District Rajasthan

भ्रमण पथ पर सफाई अभियान का आयोजन

भ्रमण पथ पर सफाई अभियान का आयोजन
बीकानेर। वृद्धजन भ्रमण पथ पर टीम अवर फोर नेशन द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का आयोजन किया गया। टीम के सदस्यों ने मेहनत से भ्रमण पथ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा हटाया, विशेष रूप से योगा चैकी के पास का क्षेत्र पूरी तरह साफ किया गया, ताकि यहां आने वाले वरिष्ठ नागरिक, योग साधक और मॉर्निंग वॉकर स्वच्छ वातावरण में अपना दिन शुरू कर सकें। अभियान में अनेक लोग भी सफाई अभियान में शामिल हुए। सफाई अभियान में गुरमोहन सेठी, सुशील यादव, मनोज सोनी, रमेश उपाध्याय, माणक व्यास, अरुण चम, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, सुधीश शर्मा, डॉ. विशाल मलिक, इन्द्र सिंह, महेंद्र तिवारी, हिमांशु शर्मा, गजेंद्र सरीन, गौतम, डॉ. फारूक, राकेश गुज्जर, शनिला ख़ान, सोनी शर्मा, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, सुरभी शर्मा, कांता जांगिड, शक्ति सिंह, अरविंद चैधरी, ईशान शर्मा, नरेश गुरेजा, मुकेश राजपुरोहित आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *