Bikaner Bikaner District Rajasthan

बदलती लाइफ स्टाइल में योग, ध्यान बेहद जरूरी

बदलती लाइफ स्टाइल में योग, ध्यान बेहद जरूरी
बीकानेर। दिन-दिन बदल रही लाइफ स्टाइल में योग, ध्यान हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में लाभकारी है। यह बात राजूराम बिजारणियां ने कही। वे कपूरीसर गांव में आयोजित ग्रीन हार्टफुलनेस रन मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर बिजारणियां ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ इस धरती के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है, जिसके लिए अधिकाधिक पौधरोपण करें। गौरतलब है कि कपूरीसर के रामा मेमोरियल स्कूल प्रांगण में इस दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। फिट इंडिया और युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा श्ग्रीन हार्टफुलनेस रनश् का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान वोलेंटियर्स कौशल प्रताप, हनुमान गोदारा, भीमसेन बरोड़,राकेश कुमार, विजय सैन, बलराम, मनोज एवं आशीष की मॉनिटरिंग में यह कार्यक्रम सिरे चढ़ा वहीं कोच दामोदर सारस्वत, रामा स्कूल संचालक कालूराम कूकणा, कलावती कूकणा, राकेश कूकणा की ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *