

जाखड़ ही रहेंगे उरमूल डेयरी के चैयरमेन
बीकानेर। नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बने रहेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाकर जाख्रड़ को बहाल कर दिया है। न्यायाधीश सुनील बेनीवाल की खंडपीठ के इस आदेश के बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) का आदेश निरस्त माना जाएगा। जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बरकरार रहेंगे।
