Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम को 10 गद्दे और 20 पंखे भेंट

पीबीएम को 10 गद्दे और 20 पंखे भेंट
बीकानेर। खत्री मोदी समाज के कार्यकर्ताओ द्वारा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ बी सी घीया, प्रोफेसर आर डी मेहता का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटीया, सीएमओ डॉ एल के कपिल, डॉ जितेंद्र आचार्य शामिल थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर में पोस्ट ऑपरेशन वार्ड के लिए 10 नग बेड गद्दे और 20 पंखे भेंट किए गए। संस्था के श्योदान सिंह, राजा अग्रवाल, अशोक खेमाणी, शिव शंकर मोदी, शिवजी मोदी, डॉ. गोपीनाथ मोदी, दिनेश मोदी, डॉ अजय कपूर सहित गणमान्य उपस्थित शामिल थे। कार्यकर्ताओं द्वारा पीबीएम में सहायता का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटीया, सीएमओ डॉ एल के कपिल ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *