Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्वतारोही खुल्लर का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

पर्वतारोही खुल्लर का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित
बीकानेर। 1984 के ऐतिहासिक एवरेस्ट अभियान दल के लीडर ब्रिगेडियर दर्शन कुमार खुल्लर का लुधियाना के अस्पताल में निधन हो गया। एडवेंचर फाउण्डेशन की डा. सुषमा बिस्सा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित ब्रिगेडियर खुल्लर ने उस ऐतिहासिक एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया जिसमें देश की पहली एवरेस्ट विजयिनी सुश्री बचेन्द्री पाल ने एवरेस्ट आरोहण किया वहीं फूदोरजी ने बिना ऑक्सिजन एवरेस्ट आरोहण किया। सचिव आर के शर्मा ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के सदस्य, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कमेटी के पूर्व चेयरमेन खुल्लर का बीकानेर से गहरा रिश्ता रहा है। खुल्लर के निधन पर अशोक कुवेरा, महेश भोजक, मनोहर लाल वर्मा, सीताराम कच्छावा, रामकरण चौधरी, आर के श्रीमाली, भूदेव शर्मा, नरेश पुरोहित, कमल नारायण आर्य ने अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *