Bikaner Bikaner District Rajasthan

अशैक्षणिक कार्मिकों की यूनियन का गठन

अशैक्षणिक कार्मिकों की यूनियन का गठन
बीकानेर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में अशैक्षणिक कार्मिकों की यूनियन का गठन किया गया है जिसकी संबंद्धता भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रदान की गई है। सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास एवं विभाग के संगठन मंत्री दीपक चतुर्वेदी जी ओर जिला उपाध्यक्ष जय किसन पुरोहित ने भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सभी कर्मचारी और महाविद्यालय में नवगठित ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी से वार्ता की और उन्हें भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति से अवगत कराया और कार्मिकों को विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ आपकी हर तकलीफ में आपके साथ खड़ा रहेगा। तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ईसीबी संगठन के पदाधिकारी महाविद्यालय प्राचार्य से मिले और उनके बकाया पीएफ राशि का भुगतान करने हेतु ज्ञापन दिया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विश्वास दिलाया गया। इस मौके पर ईसीबी के अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महामंत्री दिनेश पारीक, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़, चेतन पंवर, रवि शंकर जोशी, अरविंद पुरोहित, नरेंद्र व्यास, रामकिशन चौधरी, बबलेश चांवरिया, किसन सरस्वा परमेंद्र झिंझा सत्यनारायण, धर्मा राम रैना आचार्य मनोज, बधु देवी आदि समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *