

सेवा आश्रम के बच्चों को चप्पलें वितरित
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा देव दीपावली के अवसर पर बाल आश्रम में जाकर बच्चों को चप्पल वितरित की। इस अवसर पर निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि मानव जीवन में आना जिंदगी जीना महत्वपूर्ण नहीं है महत्वपूर्ण यह कि आप अपने जीवन के माध्यम से कितने लोगों के काम आ सके। दुर्गादत भोजक ने कहा कि संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे और इनकी अनुशासन और बौद्धिक जीवन शैली इस बात को दर्शाती है कि सही दिशा में किया गया कार्य आपको मुकाम तक पहुंचता है। इस मौके पर भगवती प्रसाद गौड, अनिल शर्मा, राकेश भोजक, श्रीनारायण शर्मा, खुश भोजक, सुधा पंचारिया आदि उपस्थित थे।
