

तीसरी सेना भर्ती रैली का समापन
बीकानेर। कोटा द्वारा ब्यावर, भीलवाडा, बूंदी, बांसवाडा, बारां, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सलुम्बर, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, नयापुरा, कोटा में आयोजित की गयी थी। भारी बारिश की चुनौतियों के बावजूद इन जिलों के युवाओं ने राजस्थान के युवाओं की विशेषता देशभक्ति और जोश का प्रदर्शन करते हुए रैली में बड़ी संख्या में भाग लिया, परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनो का उपयोग न करे। निर्दोष अभ्यर्थी किसी दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे में न आए इसके लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय किए गए। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए। अलवर,सीकर और कोटा में तीसरी सेना भर्ती रैलियों के समापन के साथ भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए चरण एक भर्ती रैलियां पूरी हो गई हैं।
