

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा करणी सिंह स्टेडियम में कैरियर डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ह्यूमन राइट्स की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थों व नशीली दवाइयों का सेवन करने वाले लोगां की संख्या में वृद्धि हुई है। नशा करने से परिवार में आर्थिक नुकसान होने के साथ उसके स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है। आज के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हमें समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर सचिव प्रिया भार्गव स्नेहा शर्मा, श्रष्टि शेखावत, शगुन, पुखराज मेघवाल नीलम, कुलदीप बिश्नोई, गौरव महात्मा, नवीन, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।
