Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्याम बाबा का प्रकटोत्सव उत्सव धूमधाम से मनाया

श्याम बाबा का प्रगटोत्सव उत्सव धूमधाम से मनाया
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम मंदिर परिसर में प्रगटोत्सव एवं देवउठनी एकादशी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को लाइटों एवं फूलों से सजाया गया।प्रन्यास के अध्यक्ष के. के. शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ओम जिंदल ने बताया कि पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों पर पुष्प एवं इत्र की वर्षा की गई। प्रन्यास के पदाधिकारी ब्रज मोहन जिंदल, पुखराज सोनी, सुरेश अग्रवाल एवं श्याम प्रसाद सेवदा ने व्यवस्था का दायित्व संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *