

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन के तत्वाधान में में सीपीआर के संबंध में विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम राजकीय विद्यालय पेमासर के में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. स्पृहा का व्याख्यान दिया गया। डॉ. स्पृहा ने बताया कि हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन एक प्रकार की मेडिकल थेरेपी है जो की इमरजेंसी यानि के आपातकालीन स्थिति में इसका प्रयोग किया जाता है। इस थेरेपी की मदद से कई लोगो की जान भी बचायी गयी है। फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी द्वारा फ़ाउंडेशन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर मंजू कड़ेला, मीना चाहर, दुर्गा सोलंकी, हरीश दीवान, प्रतीक्षा मोदी, सुषमा चौधरी, नीलम बेनीवाल, सविता राजपुरोहित, निशा शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि तुलसीजा, आरती अरोड़ा, सुशीला जाट,चतुर्भुज चौधरी,नीरज सोलंकी,सुमन लेघा ज्योति चौधरी आदि उपस्थित रहे।
