Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रशिक्षणार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

प्रशिक्षणार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
बीकानेर। सरदार पटेल का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है यह उद्बोधन थे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और बीकानेर प्रोढ शिक्षण समिति द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के निदेशक ओम प्रकाश सुथार व्यक्त किये। सुथार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाना उनके गुणों उजागर करता है। आज का दिन महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने सरदार पटेल के जीवन से एकता की सीख लेने की बात कहते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य, तलत रियाज, संदर्भ व्यक्ति खुशबु भाटी, विष्णुदत्त मारु के आलावा प्रशिक्षणर्थियों ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *