Bikaner Bikaner District Rajasthan

बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रारंभ

बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रारंभ
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम, कोलायत एवं खाजूवाला के बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ को एसआईआर की नई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि गणना प्रपत्र की दो प्रतियों को मतदाताओं से भरवाकर प्राप्त करना है और मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण रूप से करवानी है। प्रशिक्षण के दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. एस एल राठी एवं डॉ. राजा राम ने बताया कि गणना प्रपत्र के साथ किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं करना है। बीकानेर पश्चिम के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री ताराचंद मीणा प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *