

लाभ पंचमी पर गणेश भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित
बीकानेर। दीपावली के बाद शुभ तिथि लाभ पंचमी पर कोटगेट सट्टा बाजार स्थित भगवान श्री गणेश जी को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट की ओर से अन्नकूट का भोग रविवार को लगाकर महा आरती व विशेष पूजा अर्चना की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सोनी ने बताया कि इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर दीपावली स्नेह मिलन में महा प्रसादी ग्रहण की। सचिव निलेश सोनी ने बताया कि जल्द ही मन्दिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनसाराम सोनी, रामस्वरूप सोनी, सुरेश सोनी, विजय सोनी, ओम प्रकाश सोनी, भवानी सोनी, समाज के वरिष्ट गणमान्यजन परमेश्वर सोनी, वीर सोनी, कुश सोनी, जगदीश सोनी, सहित गणमान्य उपस्थित थे।
