Bikaner Bikaner District Rajasthan

आइस्टार्ट आइडियाथॉन 7 नवंबर को

आइस्टार्ट आइडियाथॉन 7 नवंबर को
बीकानेर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग एवं आई स्टार्ट राजस्थान की ओर से राजस्थान नॉलेज कार्पोरेशन के सयुंक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय आइस्टार्ट आइडियाथोन 2025 का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा। इनक्यूबेशन सेंटर के एसीपी गगन भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे अपने विचारों को समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत कर सकें। इस प्रतियोगिता में स्कूल (कक्षा 6 से 12) एवं उच्च अध्ययनरत विद्यार्थी 1 से 4 सदस्यों की टीम बनाकर टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, शिक्षा, एग्रीटेक, फिनटेक या किसी अन्य क्षेत्र की समस्या के समाधान से संबंधित सुझाव या कार्ययोजना प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विजेता को 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 10 हजार रुपए पुरस्कार में मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *