Bikaner Bikaner District Rajasthan

कमला देवी के निधन पर जताई संवेदना

मेघवाल ने कमला देवी के निधन पर जताई संवेदना
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को आचार्यों के चौक पहुंचकर श्रीमती कमला देवी आचार्य के निधन पर संवेदना जताई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. चांद रतन आचार्य ’शेरे चांद’ की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी का गत दिनों निधन हो गया था। मेघवाल ने उनके पुत्र तथा कर्मचारी नेता रहे बृजराज आचार्य, शिव कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य तथा भास्कर आचार्य सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य आदि साथ रहे।
श्रीमती जोशी के निधन पर जताया शोक
मेघवाल ने साले ही होली पहुंचकर श्रीमती सुशीला देवी जोशी के निधन पर भी सांत्वना जताई। वह पूर्व पार्षद गोकुल जोशी की भाभी थी। इस दौरान मनमोहन जोशी, चंद्रमोहन जोशी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। श्री मेघवाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *