Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यास ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

व्यास ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को श्रीरामसर गेट से सुजानदेसर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में बनने वाली इस सड़क के निर्माण पर 1.25 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इस अवसर पर व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रेम गहलोत, मुरली पंवार, मुकेश पंवार, चंद्र प्रकाश गहलोत, कुलवंत सिंह, तुलछाराम पंवार, हीरालाल सेवग, ओमप्रकाश चौहान, केदार दास रामावत, रामलाल पंवार, कन्हैया लाल सोलंकी, नंद किशोर गहलोत, मूलचंद पंवार, मुरलीधर पड़िहार, लाल चंद पडिहार, छगन लाल पड़िहार और मुकेश सैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *