Bikaner Bikaner District Rajasthan

600 किलोग्राम दूषित मावा एवं 230 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट करवाई

600 किलोग्राम दूषित मावा एवं 230 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट करवाई
बीकानेर। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को मावा विक्रेताओं एवं कोल्ड स्टोर में रखे मावे का निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि मैसर्स जय मां नागणेची, मैसर्स डूडी सारस्वत, मैसर्स राजश्री मावा भंडार, मैसर्स श्री सियाग मावा भंडार, मैसर्स शन्नो कोल्ड स्टोर, प्रीति कोल्ड स्टोर एवं प्रियंका कोल्ड स्टोर पर कार्रवाई के दौरान मावा, मीठा मावा तथा पेठा मिठाई के कुल 7 नमूने लिए गए। इसी के साथ लगभग 600 किलो दूषित मावा एवं लगभग 230 किलो दूषित मिठाई को जनहित में नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *