Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों को दूर करवाना होगा ऑब्जेक्शन

image description

विद्यार्थियों को  दूर करवाना होगा ऑब्जेक्शन
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ठ ढंग से किये जाने के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में विद्यार्थीयों से ऑनलाईन आवेदन 15 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किये गये थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार ने बताया कि विभाग स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच करने पर कुछ आवेदन पत्रों में शैक्षणिक योग्यता एवं दस्तावेजों की कमी के कारण कमीपूर्ति के लिए कुछ आवेदन पत्रों पर ऑब्जेक्शन लगाया गया है। आक्षेपित आवेदन पत्रों में आक्षेपपूर्ति हेतु विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया गया है। इसके मद्देनजर विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि अपने एसएसओ आईडी से लॉगिन कर नियमानुसार आक्षेपपूर्ति कर ऑनलाईन आवेदन यथाशीघ्र सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *